17 जुलाई 2014 - 18:41
रूस ने मध्यपूर्व में अमरीकी नीतियों की आलोचना की।

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने मध्यपूर्व में अमरीकी नीतियों को शत्रुतापूर्ण बताया है।

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने मध्यपूर्व में अमरीकी नीतियों को शत्रुतापूर्ण बताया है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय के अनुसार पुतीन ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए वाशिंग्टन की नीतियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि अमरीका हालिया 15 वर्षों के दौरान मध्यपूर्व में अपनी सबसे शत्रुतापूर्ण नीति लागू कर रहा है।
उन्होंने अमरीकी नीतियों को विफल और ग़ैर पेशावराना बताया और कहा कि वह जिस विषय को हल करने जाते हैं, समस्या के अधिक जटिल होने का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में बहुत अधिक समस्या पाई जाती है, इराक़ बिखरने की कगार पर है और लीबिया भी विभाजन के निकट है।
विलादीमीर पुतीन ने यह बयान करते हुए कि लगभग समस्त अफ़्रीक़ी देशों में जटिल समस्याएं पायी जाती हैं, अमरीका को इन देशों की बहुत सी समस्याओं का ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमरीका ने यूक्रेन में हस्तक्षेप किया और यह देश वर्तमान संकट में घिर गया।